{"_id":"65e4938ddb8e5a2a11039a78","slug":"accuse-taken-7-30-lakh-rupees-for-getting-job-secretariat-fir-in-azamgarh-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए 7.30 लाख रुपये, फर्जी आई कार्ड से हुआ खुलासा; FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए 7.30 लाख रुपये, फर्जी आई कार्ड से हुआ खुलासा; FIR
Sun, 03 Mar 2024 08:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:43 PM IST
सार
Azamgarh News: पीड़ित ने जीयनपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि आशीष कौशन अब उन्हें धमकियां भी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी को पत्रक सौंप कर नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे गए रुपये वापस दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में जीयनपुर कोतवाली के चौकोखुर्द गांव निवासी कैलाश ने बताया कि उसके दो भाई राम विलास व कमलेश बेरोजगार हैं। जिन्हें सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर आशीष कौशल निवासी पारनकुंडा थाना कोतवाली जीयनपुर ने कुल 7.30 लाख रुपये वर्ष 2019 में लिया था। दो साल बाद 2021 में उसने दोनों भाईयों के नियुक्ति का फर्जी आई कार्ड तक बना कर दे दिया।
आई कार्ड लेकर दोनों जब सचिवालय पहुंचे तो उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद वे आशीष से पैसा वापस मांगने लगे। पहले वह आज-कल की बात कह कर टालता रहा। दबाव बनाने पर धमकी देने लगा। पीड़ित ने पत्रक के माध्यम से पैसा वापस दिलाने व दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।