फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Accusation forced operation fight employees and family members hospital sealed few days ago

UP : जबरदस्ती ऑपरेशन करने का आरोप, कर्मचारियों और परिजनों में मारपीट; कुछ दिन पहले ही सील हुआ था ये अस्पताल

Sun, 29 Dec 2024 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

Azamgarh News : आजमगढ़ में अस्पतालकर्मियों और परिजनों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल को कुछ दिन पहले ही सील किया गया था। बावजूद इसके यहां ऑपरेशन करने कई सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
Accusation forced operation fight employees and family members hospital sealed few days ago
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन करने से मना करने पर हॉस्पिटल संचालक और मरीज के परिजनों के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन इस मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहा है।

विज्ञापन




रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देवगांव स्थित आर्या हाॅस्पीटल के सामने कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। लोगों की मानें तो जबरदस्ती ऑपरेशन को लेकर अस्पताल संचालक और तीमारदारों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद मारपीट में बदल गया। 
विज्ञापन


काफी देर तक यह मारपीट होती रही। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि उक्त मामले की जांच देवगांव कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई है। यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि कुछ दिन पूर्व ही इस अस्पताल को सील किया गया था। इसके लिए सीएमओ द्वारा एक एसीएमओ को तैनात कर जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed