{"_id":"64d134244b3e91032e0477b8","slug":"according-to-the-rules-a-lawsuit-was-filed-against-the-members-son-eo-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2309-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमानुसार सभासद पुत्र पर दर्ज कराया मुकदमा : ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमानुसार सभासद पुत्र पर दर्ज कराया मुकदमा : ईओ
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में चल रही ईओ-चेयरमैन के बीच वर्चस्व की जंग अब खुल कर सामने आ गई है। चेयरमैन सबा शमीम ने दो दिनों पूर्व ईओ से वार्ता कर सभासद पुत्र पर दर्ज मुकदमा वापस कराने की बात कही थी तो चेयरमैन की इस बात पर ईओ प्रतिभा सिंह भड़क उठी और मीडिया से कहा कि उन्होंने नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराया है, जिसे किसी कीमत पर वापस नहीं लेंगी।
उन्होंने कहा कि चेयरमैन की कुर्सी पर सभासद पुत्र का बैठना नियम विरूद्ध है। जिसका वीडियो वायरल होने पर नियमानुसार सभासद पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। कहा कि हम सभी नगर सेवक है और नपा के जो भी दायित्व है उसका पालन नियमानुसार शत प्रतिशत कराया जा रहा है। चाहे विकास के कार्य हो अथवा मूलभूत सुविधा। सभी काम नियमानुसार ठीक ढंग से हो रहे है।
उन्होंने कहा कि न तो चेयरमैन न ही सभासदों से उनका कोई विवाद है। वह गलत के खिलाफ है और जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई जरूरी होगी। सोमवार को लगभग एक बजे चेयरमैन डॉ. सबा शमीम भी नपा कार्यालय पर पहुंची और अपने कक्ष में लगभग पंद्रह मिनट तक ईओ के साथ गोपनीय वार्ता की। इसके बाद चेयरमैन कार्यालय से चली गई।