फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Motor bike rider dies in accident

हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 16 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 16 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 Motor bike rider dies in accident
इस साइकिल पर पप्पू अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था - फोटो : ओ पी वाधवानी
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव ङके पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अधेड़ अपनी बेटी की शादी के तैयारी पर चर्चा करके घर लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के बागवान गांव निवासी आरिज अहमद खान (54) पुत्र स्व. फैयाज दो पुत्र और एक पुत्री के पिता थे। वह अपनी बेटी हिना की शादी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में तय किए थे। शादी 11 नवंबर को होनी है। इसी सिलसिले में शनिवार को आरिज तैयारियों पर चर्चा करने के लिए अल्लीपुर गांव गए थे। वहां से घर लौटते समय जैसे ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इसमें आरिज गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को अंजाम देकर कार चालक भागने लगा। क्षेत्र के लोग पीछा कर उसे रोक लिया। इसीबीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कार और चालक को थाने भेजवाकर आरिज की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बेटी का हाथ पीला करने से पहले ही पिता आरिज की मौत होने से बागवान गांव में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed