{"_id":"61470e958ebc3e79ab62124c","slug":"abu-asim-azmi-targeted-bjp-government-said-up-govt-telling-work-of-others-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के कामों को अपना बता रही यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के कामों को अपना बता रही यूपी सरकार
Sun, 19 Sep 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 19 Sep 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने रविवार को आजमगढ़ में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूरी सरकार को झूठे लोगों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़े हैं, महंगाई बढ़ गई है। जिसके कारण किसान से लेकर आम जनमानस तक परेशान है।
विज्ञापन
अबु आजिमी रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिने जाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर नेहरू हॉल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार तीन काले कानूनों को लेकर आई है। जिसके विरोध में किसान हड़ताल पर बैठे हैं। ये झूठे लोग हैं। इनकी पोल हमें खोलना है। इनकी सरकार से जनता ऊब चुकी है और जनता समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं लेकिन इन सालों में प्रदेश सरकार द्वारा कोई काम नहीं किया गया।
विज्ञापन
यह लोग दूसरे के कामों को अपना काम गिना रहे हैं। भाजपा सरकार फीता यहां काट रही है लेकिन कोलकाता में बने ब्रिज को उत्तर प्रदेश में दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं दूसरे देश की फैक्ट्रियों को भी यहां लाकर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन