{"_id":"079f5464392dc770edb3735c8381e3d8","slug":"absent-from-the-district-programme-officer-seeks-answers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी से मांगा जवाब
ब्यूरो अमर उजाला/ग
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
मिनी कामधेनु की समीक्षा में कुक्कुट विकास निधि, कामधेनु, मिनी कामधेनु योजना में लक्ष्य की पूर्ति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निर्माण की समीक्षा में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य बंद है। कार्यदायी संस्था बनाने में रुचि नहीं ले रही है। इस पर डीएम ने प्रमुख सचिव शिक्षा को पत्र भेज कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ यूनिट को बनाने को कहा। लोहिया आवास की समीक्षा में लोहिया आवास के चयन में 25 से 50 हजार रुपये लेकर अपात्रों का चयन करने की शिकायत पर डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को खुली बैठक कर पात्रों का चयन का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी के निर्माण की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने तहसीलों में बनने वाले आवास, जल निगम, पशुओं के टीकाकरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, कन्या विद्याधन, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा, अल्प संख्यक कल्याण, पीडब्लूडी, नगरीय विकास अभिकरण, कृषि आदि विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप कार्य हो। जांच में यदि मानक में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।