{"_id":"af101b4602eda81396b0ca105e051701","slug":"absconding-with-dodging-police-handcuffs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा दे हथकड़ी समेत आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा दे हथकड़ी समेत आरोपी फरार
संवाददाता
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। पहले बाइक पर बैठे-बैठे चप्पल गिरा दी। फिर पीछे बैठे होमगार्ड को चप्पल लेने भेज खुद हथकड़ी सहित युवक फरार हो गया। आश्चर्य तो यह है कि लाठी लेकर होमगार्ड दौड़ा और बाइक पर सिपाही, मगर दोनों उसे पकड़ नहीं सके। वह कुछ ही देर में ओझल हो गया। घटना सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली स्टैंड के पास दोपहर को तब हुई जब मेहनगर थाने का सिपाही और होमगार्ड अदालत में उसे पेशी के लिए ले जा रहे थे। फरार युवक को छत्तीसगढ़ से पकड़कर पुलिस शुक्रवार को लेकर आई थी। उसपर किशोरी को भगाने का आरोप है।
मेहनगर थाना क्षेत्र के बसीला गांव के रहने वाले नेबूलाल का पुत्र जितेंद्र सोनकर करीब एक माह पूर्व किशोरी को लेकर भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी कि गुरुवार को उसकी लोकेशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में मिली। पुलिस ने वहां दबिश देकर प्रेमी युगल को पकड़ लिया। दोनों को शुक्रवार की शाम मेहनगर थाने लाया गया। पुलिस ने जितेंद्र का चालान कर किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया। शनिवार की दोपहर थाने का सिपाही संतोष यादव एक होमगार्ड के साथ जितेंद्र को बाइक से लेकर पेशी के लिए अदालत जा रहा था। नरौली स्टैड के पास जितेंद्र ने जानबूझकर अपनी चप्पल गिरा दी और उसे लाने होमगार्ड को भेज दिया। जब तक होमगार्ड चप्पल के पास पहुंचता, जितेंद्र बाइक से कूदकर भाग निकला। सिपाही ने बाइक से और होमगार्ड ने पैदल ही दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं सके। एसओ मेंहनगर अनिल चंद तिवारी ने बताया कि जितेंद्र के भागने के संबंध में सिधारी थाने के सिपाही संतोष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के विषय में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।