फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Abhimanyu Yadav selected for State Teacher Award

Azamgarh News: अभिमन्यु यादव राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित

Thu, 28 Aug 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Yadav selected for State Teacher Award
34 राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए चयनीत ​शिक्षक अ​भिमन्यु यादव। संवाद
आजमगढ़। जनपद के मिर्जापुर ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सरायमीर के अध्यापक अभिमन्यु यादव को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित किया गया है। उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा शिक्षा निदेशक को प्रदेशभर के चयनित शिक्षकों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन

बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के सोनबर्षा गांव निवासी अभिमन्यु यादव की नियुक्ति वर्ष 2006 में आजमगढ़ के मोहम्मदपुर के प्राथमिक विद्यालय परसहां में सहायक अध्यापक के रूप में हुई थी। वर्ष 2012 में उनका स्थानांतरण कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में हो गया, जहां से वे लगातार शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अभिमन्यु यादव के नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों से बच्चे बेहद प्रभावित हुए। परिणामस्वरूप विद्यालय में पिछले पांच वर्षों से “नो एडमिशन” का बोर्ड लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ‘सुपर थर्टी’ योजना बनाई, जिसमें 30 बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराई जाती है। ताकि बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो सके। एक छात्र ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा भी पास किया। अभिमन्यु यादव ने बताया कि उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की। पहले तीन बार वे जिला स्तर पर चयनित तो हुए लेकिन राज्य स्तरीय समिति में नाम नहीं आ सका। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के लिए सपनाें की उड़ान, अतिरिक्त कक्षाएं, डायरी वितरण, एजुकेशनल पार्क और स्मार्ट क्लास जैसी पहल की। साथ ही अनाथ व गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठाते रहे। उनके प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा का मानक बेहतर हुआ और वे प्रदेश के आदर्श शिक्षकों में शुमार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed