आजमगढ़: मारो और मुआवजा दो की राजनीति कर रही योगी सरकार, यूपी में सिर्फ AAP को धरना-प्रदर्शन की छूट नहीं- संजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को नगर के होटल में पत्रकार प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों को धरना-प्रदर्शन की छूट है लेकिन आम आदमी पार्टी को इसके लिए अनुमति भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मारो और मुआवजा देने की राजनीति कर रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला हो या व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी का मामला हो या गोरखपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता का मामला हो। सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। क्योंकि प्रदेश में सभी राजनैतिक दलों को धरना और प्रदर्शन की छूट है लेकिन आप को अनुमति नहीं दी जाती है।
लखीमपुर खीरी में जाते समय प्रशासन ने 56 घंटे प्रशासन ने रोका। आज आजमगढ़ में भी सभा करने की अनुमति नहीं दी गई। यह वही आजमगढ़ है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता महिला ने न्याय के लिए चार दिन थाने के चक्कर लगाए और अंत में न्याय न मिलने से जहर खाकर जान दे दी। बिजली के संकट को लेकर प्रदेश की जनता परेशान है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी किसी भी दल से समझौता नहीं करेगी। कोयले का संकट प्रायोजित है। देश में कोयले के स्टॉक की कमी नहीं है।
पीएम अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए यह प्रायोजित करा रहे हैं। कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार कश्मीर में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ी हैं, उससे साफ जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आतंकवाद को रोकने की बात कही थी, वह झूठी थी।