फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to take a bath died by drowning in Tamsa

Azamgarh News: नहाने गए युवक की तमसा में डूबने से मौत

Thu, 26 Sep 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath died by drowning in Tamsa
अहरौला। थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी प्रमोद गिरी (38 वर्ष) बुधवार शाम को गांव के बगल स्थित तमसा नदी में नहाने गए थे। जब देर शाम तक उनका पता नहीं चला तो गांव वालों ने उनकी तलाश शुरू की। पूजा कर रही महिलाओं और खेल रहे बच्चों ने नदी में शव देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त प्रमोद गिरी के रूप में हुई। प्रमोद गिरी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। उनकी पत्नी सरिता से पिछले छह सालों से संबंध अच्छे नहीं थे और संबंध विच्छेद का मामला भी चल रहा था। सरिता दिल्ली में रह रही थी। प्रमोद गिरी की मौत के बाद उनकी पत्नी सरिता ने थानाध्यक्ष मनीष पाल को फोन कर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed