फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man who went to meet his girlfriend at his brother's in-laws' house was murdered

Azamgarh News: भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या

Thu, 13 Nov 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to meet his girlfriend at his brother's in-laws' house was murdered
पवई थाना क्षेत्र के ओरिल (केवटाना) गांव में शव मिलने के बाद घटना की जांच करती पुलिस।
पवई। थाना क्षेत्र के ओरील गांव में बृहस्पतिवार को प्रेम प्रसंग के शक में नरेंद्र बिंद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गांव के बाहर नहर के किनारे खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामकिशुन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका प्रियंका, नीरज, अनिल, शंकर व मामा गोविंद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि सिर में चोट लगने से नरेंद्र की मौत हुई है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला (धमहकपुरा) गांव निवासी नरेंद्र बिंद (22) बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अपने ननिहाल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया आलमपुर का पुरवा जाने के लिए घर से निकला था। वहां रात में रुकने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह अपने ममेरे भाई राम अवतार के साथ लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में नहर के पास उसने राम अवतार को छोड़कर ओरील की ओर चला गया। गांव के पहले खेत में चकरोड के पास ओरील केवटाना गांव निवासी आरोपी नीरज, अनिल व उसकी बहन प्रियंका और शंकर व गोविंद ने नरेंद्र को पकड़कर बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में नरेंद्र ने फोन पर राम अवतार को बताया कि उसे इन पांचों ने मारकर खेत में फेंक दिया है।

जब तक परिजन पहुंचे, नरेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता रामकिशुन बिंद ने तहरीर में बताया कि बेटे का प्रियंका से प्रेम संबंध था, जिसके चलते यह हत्या की गई। थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्रा ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि नरेंद्र की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।

पवई थाना क्षेत्र के ओरिल (केवटाना) गांव में शव मिलने के बाद घटना की जांच करती पुलिस।

पवई थाना क्षेत्र के ओरिल (केवटाना) गांव में शव मिलने के बाद घटना की जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed