फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man committed suicide by hanging himself in Surat

Azamgarh News: सूरत में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Thu, 28 Aug 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in Surat
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में एक 19 वर्षीय अबुशाद ने गुजरात के सूरत में फंदा लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि एक महिला और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार प्रताड़ना के कारण युवक मानसिक रूप से टूट गया, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन

एजाज अहमद ने बताया कि युवक का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था, जो तीन बच्चों की मां है और एक स्थानीय विद्यालय में कार्यरत है। जब यह बात परिवार तक पहुंची, तो युवक को समझाया गया और उसने महिला से दूरी बना ली। हालांकि, इसके बाद भी महिला और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर युवक को परेशान करना जारी रखा। बताया कि विद्यालय के मालिक और उनके सहयोगियों ने युवक को बुलाकर मारपीट की और महिला के इशारे पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कथित तौर पर मारपीट की और बाद में समझौते के लिए दबाव डाला। परिवार ने मजबूरी में 22 अगस्त को युवक को काम के लिए सूरत भेज दिया। लेकिन वहां भी कथित तौर पर प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा, जिसके चलते 26 अगस्त को युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का शव गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार कर दिया। गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मौत सूरत, गुजरात में हुई है, वहां की पुलिस को हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed