फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man and a woman died by hanging from the fan at different places

Azamgarh News: अलग-अलग जगहों पर पंखे से लटक कर युवक-युवती ने दी जान

Sat, 29 Apr 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man and a woman died by hanging from the fan at different places
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक युवती ने पंखे से लटक कर जान दे दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पहली घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव की है। गांव निवासी अखिलेश यादव (21) ने शुक्रवार की देर शाम घर पर ही अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। घटना के समय घर पर सिर्फ उसकी दादी ही मौजूद थी। मृतक चंडीगढ़ में रह कर कोरियर में काम करता था। 27 अप्रैल को ही वह चंडीगढ़ से घर लौटा था। परिजनों की सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। इसी क्रम में दूसरी घटना कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर मोर्चा गांव में हुई। गांव निवासिनी रंजना यादव (18) शुक्रवार की रात लगभग दस बजे खाना खा कर सोने चली गई। शनिवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे में पहुंचे ही परिजनों ने उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता देखा। परिजनों की सूचना पर कंधरापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और उसके दो भाई व दो बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed