{"_id":"6050d4a68ebc3ed82e4a304f","slug":"a-video-of-jahanaganj-development-block-apo-office-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: ब्लाक कार्यालय में ही जमी महफिल, एपीओ के आफिस को बना दिया मयखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: ब्लाक कार्यालय में ही जमी महफिल, एपीओ के आफिस को बना दिया मयखाना
Tue, 16 Mar 2021 09:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के जहानागंज विकास खंड के एपीओ कार्यालय का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एपीओ कार्यालय को ही मयखाना बना दिया गया है। उसके द्वारा अपने साथियों के साथ बैठकर जाम पर जाम छलकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खंड विकास अधिकारी बाबू रामपाल ने इसकी जानकारी होने और कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
मंगलवार को जहानागंज विकास खंड में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसे लोगों द्वारा बड़े चाव से देखा जा रहा है। यह वीडियो जहानागंज विकास खंड के एपीओ कार्यालय का है। जहां एक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर जाम छलकाया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो को किसी व्यक्ति द्वारा दरवाजे की ओट से बनाया गया है। जिसके कारण मात्र कुछ चेहरे ही इसमें देखने को मिल रहे हैं, लेकिन मेज पर शराब की बोतलें और उसके साथ खाने-पीने के सामान रखे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एपीओ कार्यालय में खुले इस मयखाने के वीडियो के वायरल होने के बाद जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बाबू राम पाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास भी यह वीडियो पहुंच चुका है। इस मामले में उनके द्वारा बुधवार को कार्रवाई की जाएगी।