फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A ticket broker arrested in RPF raid

आरपीएफ की छापेमारी में एक टिकट दलाल धराया

Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
A ticket broker arrested in RPF raid
आजमगढ़। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना ने अपनी टीम के साथ शनिवार को मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र एवं किंग कंप्यूटर्स पर छापेमारी की। इस दौरान आरपीएफ ने संचालक को आईआरसीटीसी ‘भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम’ पर फर्सनल यूजर आईडी बनाकर अवैध रूप से टिकट निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरपीएफ ने उसके पास से 19876 रुपये कीमत के 15 रेल ई-टिकट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत बाजार निवासी राजा गुप्ता की बाजार में ही ग्राहक सेवा केंद्र एवं किंग कंप्यूटर्स के नाम से दुकान संचालित है। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर रमेश चंद मीना अपने साथियों के साथ राजा गुप्ता की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान आरपीएफ ने राजा गुप्ता के नाम पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चार पर्सनल यूजर आईडी मिली। जिसकी मदद से राजा ने 15 ई-टिकट बरामद किए। जिसमें से 1873 रुपये कीमत के दो ई-टिकट सामान्य जिन पर यात्रा शेष बचे हैं और 18003 रुपये कीमत के 13 पुराने ई-टिकट बराम किए हैं, जिसपर यात्रा की जा चुकी है। आरोपी कन्फर्म टिकट के बदले यात्रियों से अधिक पैसे वसूल करता था। उक्त व्यक्ति आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट नहीं है। अभियुक्त द्वारा टिकट बनाने में प्रयुक्त एक मॉनिटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, एक की बोर्ड तथा जामा तलाशी में एक हजार रुपये नकद व एक मोबाइल बराम किया गया। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लोकनाथ गुप्ता द्वारा की जा रही है। छापेमारी टीम में उप निरीक्षक अमित यादव, उप निरीक्षक विक्रम,सहायक उप निरीक्षक बृजभूषण राय, कान्स अमरनाथ यादव व कान्स सुनील यादव समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed