मेजवां/अंबारी। विभीषिका दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को फूलपुर में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए फूलपुर ब्लाक पहुंचा, जहां ब्लाक सभागार में भाजपा की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि अंग्रेजों की कुटिल नीति के चलते 14 अगस्त 1947 को अखंड भारत का विभाजन हुआ, जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पर है। उन्होंने कहा कि आज भी इसी विभाजन के दुष्परिणाम स्वरूप सीमा पर लगातार रक्तपात हो रहा है। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष (लालगंज) विनोद राजभर और संचालन आशुतोष राय ने किया। समापन पर संयोजक हनुमंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा अशोक सिंह, सुनील सिंह, दुर्गेश सिंह, अंजना सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।