फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A short story presented on the imperative of education

शिक्षा की अनिवार्यता पर प्रस्तुत की लघुनाटिका

Sat, 15 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
A short story presented on the imperative of education
फूलपुर खुरासो स्थत राम बचन यादव पीजी कालेज के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राए? - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के खुरासो स्थित रामबचन यादव महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बालिकाओं ने शिक्षा की अनिवार्यता पर लघु नाटिका पेश कर लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
विज्ञापन

बच्चों द्वारा मुरली वाला गीत सुन लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गाप्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, पूर्वमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने संयुक्त रूप मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र और छात्राओं ने अपने हुनर की सधी हुई प्रस्तुति कर सभी का दिल जीत लिया। कैसे जाईब सावन में खेलय कजरिया, बदरिया घेरे आई ननदी लोकगीत, देश भक्ति गीत की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। बालिकाओं ने गीत के माध्यम से बेटियां हिंदुस्तान की, मां-बाप बड़े अनमोल हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। होली गीत सुन लोग गुनगुनाने पर मजबूर हो गए। नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने बेटी सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। कौव्वाली, भोजपुरी, वेस्टर्न सांग, कत्थक नृत्य की जीवंत प्रस्तुति देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए । मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा द्वारा इस महाविद्यालय का नाम इस क्षेत्र के ऐसे पुरोधा पूर्व विधायक स्व. रामबचन यादव के नाम पर रखा गया है जो पूर्वांचल के गरीबों, किसानों और पिछड़ो के मसीहा थे। इस मौके पर डा. उदयभान यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जंमेजय यादव, विजय बहादुर यादव, पद्मेश पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के डायरेक्टर रामाश्रय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राम आसरे विश्वकर्मा व संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed