{"_id":"68c0764e255ba66c270bbec4","slug":"a-nutrition-garden-will-be-established-at-236-anganwadi-centers-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-137199-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 236 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जाएगी पोषण वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 236 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जाएगी पोषण वाटिका
विज्ञापन
आजमगढ़। कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है। इसके मद्देनजर जिले के 236 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। इसकी तैयारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। इन वाटिकाओं में मौसमी फल व सब्जियों का उत्पादन किया जाएगा जिससे नौनिहालों, गर्भवती, धात्री माताओं, युवतियों को कुपोषण मुक्त किया जाएगा। यह पोषण वाटिका जनता के सहयोग से स्थापित की जाएगी।
जिले में 5588 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 4926 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4158 सहायिकाएं तैनात हैं। इसमे से 700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी के प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों में चल रहे हैं। उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर में पोषण वाटिका बनाया जाएगा।
पोषण वाटिका से पैदा होने वाली सब्जियां रसोई में तैयार कर बच्चों को खिलाई जाएंगी, ताकि बच्चों को भरपूर पोषण मिल सके। इसके लिए विभाग ने सभी सीडीपीओ व अन्य विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डीपीओ हेमंत सिंह ने बताया कि केंद्रों पर पोषण वाटिका स्थापित करने की कार्य योजना तैयार की गई है, पहले 236 केद्रों पर इस योजना को अमल में लाया जाएगा।