फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A new direction given to the vertical

खड़ी बोली को दी एक नई दिशा

Sun, 16 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में पं. अयोध्या सिंह हरिऔध की जयंती एलवल स्थित संघ के कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान हरिऔध का काव्य संसार विषयक गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर चर्चा की। कला भवन गेट पर हरिऔध जी की, राहुल सांकृत्यायन पुस्तकालय गेट पर राहुल सांकृत्यायन और कुंवर सिंह उद्यान में कुंवर सिंह की मूर्ति लगाने की मांग की।
विज्ञापन


अध्यक्ष लालसा लाल तरंग ने कहा कि खड़ी बोली के उन्नायक भारतेंदु हरिश्चंद्र के बाद हरिऔध जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कई काव्यों और खंड काव्य के प्रणयन के साथ ही महत्वपूर्ण स्फुट कविताएं भी लिखीं। संघ के महासचिव डा. राजाराम सिंह ने कहा कि कुछ लोगों में यह गलतफहमी है कि हरिऔध जी का प्रिय प्रवास एक महाकाव्य है, जबकि महाकाव्य की परिभाषा में प्रिय प्रवास नहीं आता है, बल्कि यह एक खंड काल के अंतर्गत माना गया है। प्रशासन से हरिऔध कला भवन के मेन गेट पर उनक मूर्ति लगाने की मांग की। इस अवसर पर डा. प्रगति श्रीवास्तव, डा. अर्चना सिंह, डा. वीसी यादव, सुरेश सरोज, कविता, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


महाकवि हरिऔध स्मृति केंद्र के तत्वावधान में शनिवार की शाम राहुल नगर मड़या में अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में कवि पं. अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की जयंती मनाई गई। हरिहर पाठक, डा. अखिलेश चंद्र, पं. अमरनाथ तिवारी, डा. गीता सिंह ने भी संबोधित किया। जनमेजय पाठक, रत्नाकर दुबे, दिनेश पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, निशीथ रंजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed