फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A girl resident of Mehnagar police station area left home for school and went missing.

Azamgarh News: स्कूल गई किशोरी लापता, परिजन लगा रहे थाने का चक्कर

Sat, 06 Jan 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
A girl resident of Mehnagar police station area left home for school and went missing.
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी स्कूल के लिए घर से निकली और लापता हो गई। अपने स्तर से खोजबीन के बाद परिजन किशोरी की तलाश को लेकर थाने का चक्कर लगा रहे है। मां की तहरीर पर बच्ची के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीया पुत्री दो जनवरी की सुबह नौ बजे घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। शाम तक किशोरी के घर न लौटने पर स्कूल पहुंचने पर पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आई थी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से सभी यथासंभव स्थानों पर किशोरी को तलाश किया, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मेंहनगर थाना पहुंचकर परिजनों ने तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed