फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fire broke out in Chhatarpur village due to a short circuit

Azamgarh News: छतरपुर ग्राम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 07 Nov 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in Chhatarpur village due to a short circuit
बरदह। थाना क्षेत्र के छतरपुर ग्राम में बृहस्पतिवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार सो रहा था, जिससे आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सेराज अहमद के मकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जब तक परिवार के लोग नींद से जागे, तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। सेराज अहमद ने बताया कि आग में बक्सा, वाशिंग मशीन, चार पंखे, दो अलमारी, बेड, बिस्तर, बर्तन, इनवर्टर-बैटरी और दरवाजे तक जलकर राख हो गए। तेज धमाकों और रोशनी से परिवार जागा, तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के टुल्लू पंप से घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed