{"_id":"61eeb76e88ede32f3f00f8c1","slug":"a-boy-playing-cricket-with-friends-dies-after-falling-into-a-well-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हादसा: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे बालक की कुएं में गिरने से मौत, मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हादसा: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे बालक की कुएं में गिरने से मौत, मचा कोहराम
Mon, 24 Jan 2022 07:57 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:57 PM IST
सार
शुभम तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार शाम चार बजे क्रिकेट खेल रहा 12 वर्षीय बालक अचानक कुएं में गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और उसे कुंए से निकालने का प्रयास शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महोली गांव निवासी योगेंद्र राम का बड़ा पुत्र शुभम कुमार (12) अपने दोस्तों के साथ दरवाजे के सामने ही क्रिकेट खेल रहा था। बगल के इंद्रदेव राम के दरवाजे की तरफ गेंद गई जिसे दौड़ कर लाने गया शुभम अचानक कुएं के ऊपर चला गया।
विज्ञापन
पुराना कुआं होने के नाते लकड़ी से ढका हुआ था, जिससे लकड़ी टूट गई और शुभम कुंए में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के सहित आसपास के लोग जुटे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने फांस के सहारे घंटों बाद शुभम को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तत्काल तरवां हॉस्पिटल ले गए जहां से डॉक्टर ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। शुभम तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा छह का छात्र था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया।