फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूध लेकर घर लौट रहे वृद्ध को अनियंत्रित कार ने रौंदा

दूध लेकर घर लौट रहे वृद्ध को अनियंत्रित कार ने रौंदा

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के भीतर दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के बौढ़रा चट्टी के पास अनियंत्रित कार अधेड़ को धक्का मारते हुए निकल गई। लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़े अधेड़ इंद्रजीत (55) पुत्र रामशरन को जब तक लोग अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था करते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा कर लिया। लेकिन कार चालक ने उन्हें भी धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार महिला समेत तीन लोग घायल हुए। इंद्रजीत (55) अतरौलिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर छितौना गांव का निवासी था। घटना के समय वह दूध लेकर जा रहा था। जबकी कार का पीछा करने में घायल हुए बाइक सवार रामप्रकाश (35) पुत्र देवकी, बलराम (20) पुत्र बसई, द्रौपती (55) पत्नी बसई कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के पास सोमवार की शाम दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों बाइक पर सवार चारों युवक मित्र थे। अगल-बगल होकर सड़क चल रहे थे। अचानक एक बाइक असंतुलित होकर दूसरी से टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक संतोष (25) पुत्र लालबिहारी निवासी सिधारी थाना क्षेत्र, गांव जमालपुर की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से राधेश्याम (20) पुत्र श्रीपत की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई, वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग गांव का निवासी था। शेष दो घायल प्रमोद यादव (32) पुत्र रामकरन व राहुल (18) पुत्र श्रीनाथ मुबारकपुर थाने के नीबी बुजुर्ग गांव के निवासी हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed