फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घर में घुस छात्रा के साथ युवक ने किया दुराचार

घर में घुस छात्रा के साथ युवक ने किया दुराचार

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। तीन दिन पहले जब छात्रा घर में अकेली, गांव के मनबढ़ युवक ने घर में घुस मुंह काला किया। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई। हल न निकलने पर पीड़ित पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए महिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी फूलपुर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित 16 वर्षीय छात्रा कक्षा दस में पढ़ती है। बोर्ड परीक्षा के बाद घर में मां के साथ घरेलू कामकाज में हाथ बंटा रही थी। बीते 11 मई 2013 की सुबह छात्रा के माता पिता फूलपुर बाजार गए थे। छात्रा घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक मो. अब्दुल्ला पुत्र रिजवान घर में घुस आया। युवक को देख छात्रा ने शोर मचाया। लेकिन युवक ने उसका मुंह दबा दिया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। जबकि वह गंभीर हालत में घर में पड़ी रही। कुछ देर बाद जब माता-पिता घर पहुंचे तो उसकी दशा देख सिहर गए। इसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। पंचों ने आरोपी पर विवाह का दबाव बनाया। लेकिन आरोपी ने इंकार कर दिया। इसपर पीड़ित पिता ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बलात्कार की धारा में मामले को दर्ज कर मो.अब्दुल्ला को नामजद किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed