फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घाघरा में बढ़ाव, कटान के मुहाने पर चक्की गांव

घाघरा में बढ़ाव, कटान के मुहाने पर चक्की गांव

Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के जल स्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को नदी में 16 सेमी और वृदिध होने से जहां 104 गांव बाढ़ की जद में हैं, वहीं 22 परिषदीय विद्यालय भी घिर गए हैं। तो चक्की गांव की आबादी कटान के मुहाने पर हैं। मंगलवार को बदरहुआ गेज पर नदी जहां खतरे के निशान से 37 सेमी. ऊपर बह रही थी, वहीं बुधवार को 16 सेमी. और बढ़ गई। डिघिया गेज पर मंगलवार को खतरे के निशान से 90 सेमी. ऊपर बह रही नदी बुधवार को 14 सेमी. और ऊपर पहुंच गई। इसके चलते बाढ़ से घिरे 104 गांवों में अफरा-तफरी मची है। देवारा अचल नगर, बाका बूढ़नपट्टी, अभनपट्टी, अराजी देवारा मगरवी, रोशनगंज, इस्माइलपुर, सोनौरा, चक्की हाजीपुर, शाहडीह, बगहवा आदि गांवों के 22 प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल बाढ़ से पूरी तरह घिर गए हैं। बच्चों के साथ ही अध्यापकों का स्कूल आना बंद हो गया है। इधरचक्की गांव में कटान से हड़कंप मचा है। गांव के महेश और रामहंस के दरवाजे के पास मंगलवार की रात ताड़ का पेड़ ढह गया। एसडीएम रामनरेश पाठक ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को गांव से बाहर आने-जाने के लिए 44 नाव और लगा दी गई है। जबकि मंगलवार को 36 नाव लगी थी। महुला-गढ़वल बांध पर स्थापित बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed