{"_id":"70250","slug":"Azamgarh-70250-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी पर लगाम लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी पर लगाम लगाने की तैयारी
Azamgarh
Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में अपहरण की घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के आह्वान पर जिले में ‘एंटी ह्यूमन ट्रैपिंग’ सेल का गठन किया जा रहा है। सेल का कार्यालय शहर कोतवाली परिसर में होगा, स्टाफ का चयन हो चुका है, बस बैठने के लिए कार्यालय तैयार होने का इंतजार है। गठित किए जाने वाले इस सेल का प्रमुख कार्य मानव तस्करी जैसी घटनाओं पर विराम लगाना है।
पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना ने बताया कि इस सेल का कार्य उन घटनाओं की भी खोजबीन करना होगा, जिसमें युवक और युवतियां घर से फरार हो जाते हैं।
या कोई विवाहिता किसी के बहकावे में आकर घर छोड़ देती है। एसपी ने माना बीते कुछ दिनों से जिले में युवतियों व महिलाआें को प्रेम जाल में फांसकर भगा ले जाने की घटना में बहला-फुसलाकर इजाफा हुआ है। इससे न केवल प्रतिष्ठित परिवार की मर्यादा खराब हो रही, बल्कि समाज में भी गंदगी फैल रही है। इसके अलावा आपसी या पारिवारक कलह से तंग लोग भी गायब हो जा रहे हैं।
ऐसी बढ़ती घटनाओं पर विराम लगाने के लिए शासन के आदेश पर इस सेल का गठन किया गया है, ताकि आए दिन होने वाली घटनाओं पर विराम लगाया जा सके। जिले में गठित होने वाले ‘एंटी ह्यूमन ट्रैपिंग’ सेल के लिए कार्यालय की व्यवस्था की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर कोतवाली परिसर मेें कार्यालय बनकर तैयार भी हो जाएगा। इस सेल में कुल दस कर्मचारी होंगे। जिसमें एक महिला और एक पुरुष सबइंस्पेक्टर, तीन महिला कांस्टेबल और शेष पुरुष कांस्टेबल शामिल होंगे। एसपी ने बताया कि नवगठित होने वाले इस सेल के लिए ज्यादातर स्टाफ का भी चयन हो चुका है। सेल के पास सारे संसाधन स्वयं का होगा।