{"_id":"5c5883a4bdec2226154d0f1a","slug":"91549304740-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्थल पर न कराया जाए कांजी हाउस का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्थल पर न कराया जाए कांजी हाउस का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड के मुस्तफाबाद गांव स्थित अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह के शहीद स्थल पर कांजी हाउस न बनाए जाने की ग्रामीणों ने गुहार लगाई है। इसे लेकर सोमवार को उन्होंने डीएम को पत्रक सौंपा और गांव की नवीन परती भूमि पर कांजी हाउस का निर्माण कराने की मांग की है।
एक समय था जब छुट्टा पशुओं को रखने के लिए जिला पंचायत की ओर से जगह-जगह कांजी हाउस का निर्माण कराया गया था। समय बीतने के साथ कांजी हाउस बंद हो गए। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अस्थाई गो वंश स्थल बनाने के साथ ही बंद हो चुके कांजी हाउसों की मरम्मत कर उन्हें फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिला पंचायत ने जहानागंज विकास खंड के मुस्तफाबाद स्थित पुराने कांजी हाउस का प्रस्ताव दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि कल्याण सिंह शासन काल में बंद कांजी हाउस की जमीन पर शौर्य चक्र विजेता अमर शहीद कृष्ण कुमार सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई और वहां पार्क बनाने का निर्णय लिया गया था। शहीद की स्मृति में प्रतिवर्ष 16 अगस्त को शहीद दिवस और मेले का आयोजन होता है। ग्रामीणों ने डीएम को अभिलेख सौंपकर बताया कि तुलसीपुर में चारागाह के मद में चार हेक्टेयर भूमि मौजूद है। वहीं पर कांजी हाउस का निर्माण कराया जाए। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।