फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिसके ध्वस्तीकरण का आदेश, वह बन गया परीक्षा केंद्र

जिसके ध्वस्तीकरण का आदेश, वह बन गया परीक्षा केंद्र

Sun, 02 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिसके ध्वस्तीकरण का आदेश, वह बन गया परीक्षा केंद्र
आजमगढ़। महराजगंज विकास खंड के शिवपुर स्थित श्रीदुर्गा जी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के ग्राम समाज की जमीन पर बने होने के कारण उसके ध्वस्तीकरण का आदेश पूर्व में ही जारी हो चुका है। इसके बाद भी उक्त विद्यालय को यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के प्रबंधक द्वारा कूटरचित खतौनी के आधार पर ग्राम समाज की जमीन को विद्यालय के नाम दर्ज करा लिया गया था। जांच में मामला सत्य मिलने पर इसके ध्वस्तीकरण और प्रबंधक के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ। काफी मशक्कत के बाद एफआईआर दर्ज हुई लेकिन इसमें प्रबंधक के नाम को निकालकर पुलिस ने अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज किया। अभी इस विद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बाकी है। इसके बाद भी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उक्त विद्यालय को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। जैसे ही सीआरओ द्वारा उक्त विद्यालय के ग्राम समाज की जमीन पर स्थित होने की जानकारी डीआईओएस को दी गई उन्होंने तत्काल प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिसके तहत शुक्रवार को सुनवाई का कार्य भी पूरा हो गया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उक्त विद्यालय ग्राम समाज की जमीन पर बना है उसकी रिपोर्ट मुझे मिली। उस पर नोटिस जारी कर प्रबंधक से सुनवाई पूरी कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। रही बात परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तो उक्त विद्यालय को मान्यता है इसलिए वह परीक्षा केंद्र हैं अगर मान्यता प्रत्याहरण हो जाता है तो परीक्षा केंद्र भी बदलाव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed