फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रजत जयंती समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

रजत जयंती समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 25 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रजत जयंती समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला मंडल का रजत जयंती समारोह रविवार की देर शाम श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज परिसर में शुरू हुआ। पूर्व भाजपा सांसद कुसुम राय ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। न्यू कला केंद्र समिति की ओर से भ्रूण हत्या पर प्रस्तुत की गई लघु नाटिका गीत की सभी ने सराहना की। इसके बाद संस्था के बच्चों ने विविध सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि कुसुम राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में भाईचारे की भावना का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि श्री अग्रसेन महिला मंडल के सदस्यों ने जिस तरह से इस कार्यक्रम का आयोजन किया वह सराहनीय है। इस मौके पर बिंदू अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संत प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed