{"_id":"5bc775acbdec22693c102c4c","slug":"91539798444-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बैठक में सभासदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बैठक में सभासदों का हंगामा
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। माहुल नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन बदरे आलम की ओर से बुधवार को मासिक बैठक बुलाई गई। इस दौरान सभासदों और चेयरमैन के बीच जमकर वाक युद्ध हुआ। बैठक भत्ता आदि को लेकर लामबंद सभासदों ने जमकर हंगामा किया और बैठक छोड़ कर चले गए। इससे बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका। नगर पंचायत में विकास कार्यों में मानक की अनदेखी को लेकर सभासद चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मुकदमा भी कराया गया है। पिछले कुछ माह से चल रहे विवाद के कारण तीन माह बाद बैठक बुलाई गई थी। इसमें वार्ड सात की सभासद नसीमा बानो के अलावा अन्य 10 वार्डों के सभासद उपस्थित रहे। वार्ड आठ के सभासद खालिद ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि नगर पंचायत की पहली बैठक में बगैर सभासदों की जानकारी के चेयरमैन को सात लाख का वित्तीय अधिकार संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया गया। ये हमें धोखे में रख कर किया गया। इस पर सारे सभासद लामबंद हो गए। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण मांगने लगे। बदरे आलम ने कहा कि हमें शासन ने वित्तीय अधिकार दिया है। किसी सभासद के अनुमति या प्रस्ताव की आवश्यकता नहीं है। इस पर सभी सभासद भड़क गए। कहा कि पिछली चार बैठकों का भत्ता हमें नहीँ दिया गया। ईओ रंगबहादुर सिंह ने कहा की कुछ सभासदों का खाता मुझे प्राप्त नहीं हुआ। इसके कारण समस्या उत्पन्न हुई है। सभासदों ने कहा की खाता नंबर दिए पांच माह हो गए हैं। इस पर सभासद नाराज होकर बैठक छोड़ कर बाहर निकल गए। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई। इस दौरान सभासद प्रमिला, भूखल राम, महेंद्र शर्मा, अनीता, रीना, अफरोज बानो, नसीमा बानो, खालिद, चंद्रभान, खोजमन, सोनू यादव उपस्थित रहे। सभासद नसीमा बानो अनुपस्थित रहीं। वही माहुल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंगबहादुर सिंह का कहना है कि सभासदों के विरोध के कारण कोई नया प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन