{"_id":"5bc4dc33bdec226993577c09","slug":"91539628083-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा कार्य करने पर पुरस्कार, खराब पर सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा कार्य करने पर पुरस्कार, खराब पर सख्त कार्रवाई
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सीडीओ कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत पवई, अजमतगढ़, अतरौलिया, मेंहनगर विकास खंड के गांवों की समीक्षा हुई। ओडीएफ और जीओ टैगिंग की प्रगति की जानकारी ली गई।
सीडीओ ने पवई के 96, अजमतगढ़ में 103, मेंहनगर में 83 और अतरौलिया में 67 ग्राम पंचायतों की समीक्षा की। बेस लाइन सर्वे में पात्र परिवारों की संख्या, कितने शौचालय का पैसा प्राप्त हुआ, कितने का निर्माण, कितने मिस्त्री लगे, कितने शौचालयों का जीओ टैगिंग, कितने शौचालय की डिमांड आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। सभी बीडीओ, सचिव, एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया कि अपने स्तर से समीक्षा कर गांवों को ओडीएफ कराना सुनिश्चित करें। जो बीडीओ अच्छा कार्य करेगा उसे प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। खराब प्रगति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 31 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में समस्त ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करना सुनिश्चित करें। डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ पंचायत और डीसी उपस्थित रहे।