फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नपा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, फिर भी कूड़े से पटा शहर

नपा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, फिर भी कूड़े से पटा शहर

Sun, 14 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नपा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, फिर भी कूड़े से पटा शहर
आजमगढ़। प्रभारी ईओ की पिटाई के मामले में एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर नपा कर्मचारी ठंडे पड़ गए। सुबह की पाली में जहां शहर में साफ-सफाई नहीं हुई, इसके चलते पूरा शहर कूड़े से पटा हुआ नजर आने लगा। शाम की पाली में नपा के कर्मचारी काम पर लौट आए और साफ-सफाई की कवायद शुरू कर दी गई। शुक्रवार की शाम नपा के प्रभारी ईओ हरिश्चंद्र यादव की उनके कार्यालय कक्ष में ही बदरका वार्ड के सभासद तारिक ने पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं सभासद पर तोड़फोड़ करने के साथ ही कागजात भी फाड़ने का आरोप लगाया गया। घटना के बाद नपा के कर्मचारी एकजुट हो गए और जिला व पुलिस प्रशासन को सभासद के खिलाफ पत्रक दिया। पुलिस व प्रशासन से उचित सहयोग न मिलने पर नपा कर्मचारियों ने देर शाम नपा परिसर में बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को ठप करने का एलान कर दिया। शनिवार की सुबह नपा के सफाई कर्मचारियों ने कहीं भी साफ-सफाई नहीं की। कूड़ा भी नहीं उठा। नपा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। इस बीच प्रभारी ईओ के नेतृत्व में नपा के कर्मचारी एडीएम प्रशासन से मिले। जिस पर एडीएम प्रशासन ने तीन दिन के अंदर सभासद द्वारा माफी न मांगे जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही त्यौहार को देेखते हुए हड़ताल वापस लेने की अपील की। इस पर नपा कर्मियों ने भी हड़ताल वापस लेने की घोषण कर दी और शाम की पाली से काम शुरू करने की बात कही। शाम की पाली में नपा कर्मियों द्वारा साफ-सफाई शुरू भी कर दी गई।
विज्ञापन


तीन दिन बार पुन: हड़ताल पर जाने की चेतावनी
एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के आश्वासन पर नपा के कर्मचारियों ने शनिवार को शाम की पाली से भले ही काम शुरू कर दिया, लेकिन यह चेतावनी भी दी है कि यदि सोमवार तक दोषी सभासद और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से वे पुन: हड़ताल पर चले जाएंगे। मंगलवार को प्रशासन का कोई आश्वासन नहीं मना जाएगा। नपा के प्रभारी ईओ हरिश्चंद यादव ने कहा कि एडीएम प्रशासन ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोमवार तक का समय मांगा है। जिसके चलते ही नपा कर्मियों ने अपनी हड़ताल का वापस ली है। दोषी सभासद के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में पुन: हड़ताल पर जा कर नपा की सभी व्यवस्थाओं को ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed