फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्युत की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान

विद्युत की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विद्युत की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान
सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में विद्युत की अंधाधुंध कटौती से बिजली व्यवस्था चरमरा उठी है। लोग का गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। रात हो या दिन लोग हमेशा पसीने से नहाया हुआ दिखाई देते है। जिसके कारण लोग रात करवट बदल कर बिताने को मजबूर है। असमय की जा रही विद्युत कटौती से जहां जनता परेशान वही किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है। बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं होने के कारण लोग टकटकी लगाए रहते हैं कि आखिर विद्युत कब आएगी। विद्युत आपूर्ति समयानुसार नहीं किए जाने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सगड़ी, जीयनपुर, मालटारी, पकवाइनार, रामगढ़, अजमतगढ़, अंजान शहीद, देवापार, बोझिया, महुलिया, सुंदरसराय बल्लो, कोठिया, इमलीपुर, कुर्थीपुर, इमलीपुर, अंडाखोर, कोकिलपार, बाजार गोसाई,ं हरैया, मनिकाडीह, कुरसौली, बांसगांव सहित पूरे क्षेत्र में विद्युत की अंधाधुंध कटौती हो रही है। क्षेत्र के किसान श्री प्रकाश मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, राधेश्याम, अरविंद प्रजापति, रामदरस सिंह, कैलाश राय, सुरेश आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत आपूर्ति सही ढंग से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed