फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन संपन्न

जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन संपन्न

Tue, 20 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए नामांकन संपन्न
आजमगढ़। जिला योजना समिति के दो सदस्य पद के लिए मंगलवार को नेहरू हाल परिसर में नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। दो सदस्य पदों में एक पद महिला सामान्य वर्ग और एक पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसमें एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है लेकिन एक पद के लिए मतदान की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के दो सदस्य पदों के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इन दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों ने छह छह नामांकन पत्र दाखिल किया था। एक पद के लिए एक ही महिला उम्मीदवार रीना पत्नी ओमप्रकाश ने नामांकन किया। जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। लेकिन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पद पर रविप्रकाश और प्रेमचंद यादव के नामांकन करने से मतदान के आसार बढ़ गए है। हालांकि इसका फैसला 24 मार्च को नामांकन वापसी के बाद होगबा। अगर मतदान की नौबत आती है तो यह पहला अवसर होगा जब जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए जिले में मतदान होगा। वैसे कोशिश हो रही है कि एक व्यक्ति नामांकन वापस ले ले और मतदान की नौबत न आए। लेकिन दोनों के तेवर देख ऐसा नहीं लगता कि कोई नामांकन वापस लेगा। वैसे इसका फैसला 24 मार्च को नामांकन वापसी के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed