फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कालेजों में आज चुनी जाएगी छात्र संसद

कालेजों में आज चुनी जाएगी छात्र संसद

Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कालेजों में आज चुनी जाएगी छात्र संसद
आजमगढ़। जिले के कई डिग्री कालेजों में रविवार को छात्र संसद चुनी जाएगी। शिब्ली, डीएवी, दुर्गा पीजी कालेज समेत कई कालेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। कालेज प्रशासन और पुलिस की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और विजेता पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

000
शिब्ली कालेज
शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने बताया कि चुनाव मैदान में कुल 23 प्रत्याशी है। कालेज में कुल छात्रों की संख्या 9300 है। चुनाव के लिए कुल दस बूथ बनाए गए है। लड़कियों के लिए अलग बूथ बनाया गया। चुनाव को लेकर बैरिकेडिंगग कराई गई है। गेट के पास बनी बैरिकेडिंग के पास ही प्रत्याशी रहेंगे। वह बूथों तक नहीं जा सकते है। उन्होंने कहा कि बिना आईकार्ड के कोई भी छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है। कोई भी प्रत्याशी मतदान के दिन मोबाइल फोन नहीं लाएगा। चुनाव प्रात: आठ बजे से शुरु होकर एक बजे समाप्त होगी। दो बजे से मतगणना की जाएगी। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने के बाद प्रमाण पत्रों का वितरण और शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

000
डीएवी कालेज
डीएवी पीजी कालेज के चुनाव अधिकारी सौम्य सेन गुप्त ने बताया कि महाविद्यालय में लगभग चार हजार छात्र-छात्राएं कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने मताधिकार का प्रयोग करके करेंगे। प्रात: साढ़े आठ से दो बजे तक होने वाले मतदान के लिए कुल छह बूथ बनाए गए है। लड़कियों के अलग से बूथ नहीं बनाया गया है, उसी पर दूसरी लाइन लगवाई जाएगी। दो बजे के बाद मतगणना होगी। मतगणना के बाद प्रमाण पत्र वितरण और शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
श्री दुर्गाजी पीजी कालेज
श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर के चुनाव अधिकारी डा.राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2715 मतदाता करेंगे। चुनाव के लिए पचास बूथ बनाए गए है। मतदान के लिए छात्राओं के लिए अलग से बूथ नहीं बनाया गया है। उसी बूथ पर छात्राओं की अलग से लाइन लगाई जाएगी। मतदान प्रात: साढ़े आठ से डेढ़ बजे तक होगा। दो बजे से मतगणना होगी।
00000
श्री शिवा जी पीजी कालेज
श्री शिवा जी पीजी कालेज कप्तानगंज तेरही के चुनाव अधिकारी डा.एसके गौतम ने बताया कि नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1500 छात्र मतदाता करेंगे। मतदान का आरंभ प्रात: आठ से एक बजे तक होगा। इसके लिए कुल तीन बूथ बनाए गए है। छात्राओं के लिए अलग से बूथ नहीं बनाए गए है। उन्हीं बूथों पर अलग से लाइन लगवाई जाएगी। दो बजे से मतगणना शुरु होगी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से चार एसओ, दस एसआई, 25 सिपाही, चार महिला सिपाही और एक बटानियन पीएससी तैनात की गई है।
श्री गांधी पीजी कालेज मालटारीसगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी के चुनाव अधिकारी डा. कैलाशनाथ गुप्त ने बताया आठ बूथ बनाए गए हैं। बीए प्रथम और बीए द्वितीय के वर्ष के छात्र/छात्राओं मतदान के लिए दो-दो बूथ बनाए गए हैं।बीए तृतीय के लिए एक बूथ बनाया गया है। एमए प्रथम और द्वितीय के लिए एक-एक बूथ बनाए गए हैं। बीएससी और बीएड के छात्र-छात्राओं के लिएएक बूथ बनाया गया है। 2412 मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांति व्यवस्था के लिए तीन थानों की फोर्स और एक प्लाटून पीएसी लगाई गई। विद्यालय के दोनों तरफ बैरीकेडिंग की गई है।बिलरियागंज से आने वाले वाहन भदांव, रामगढ़, पकवाइनार होते हुए जीयनपुर जाएंगे। वही जीयनपुर से आने वाले वाहन पकवाइनार ,रामगढ़, भदांव होते हुए बिलरियागंज जाएंगे।

भारी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव आज
आजमगढ़ (ब्यूरो)। जिले के पांच विद्यालयों में रविवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से एक दिन पूर्व ही एसपी ने सुरक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली। इस दौरान बड़े पैमाने पर थानाध्यक्ष, पुलिस और पीएसी की ड्यूटी लगाई है। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शहर के शिब्ली और डीएवी कालेज में होने वाले चुनाव को देखते हुए शिब्ली कालेज में चार थानाध्यक्ष, डीएवी में तीन थानाध्यक्ष, सिधारी थाने के चंडेश्वर में होने वाले चुनाव में तीन थानाध्यक्ष, अहरौला थाने के गहजी में तीन थानाध्यक्ष और जीयनपुर कोतवाली के मालटारी में तीन थानाध्यक्षों के अलावा भारी संख्या मेें पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed