{"_id":"59d91dea4f1c1bd1538b6483","slug":"91507401194-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा वाराणसी-आजमगढ़ रेलवे लाइन बिछाने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा वाराणसी-आजमगढ़ रेलवे लाइन बिछाने का कार्य
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें वाराणसी से आजमगढ़ होते हुए बिछाई जाने वाली रेलवे लाइन को लेकर चर्चा की गई।
सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि हमने वाराणसी से आजमगढ़ तक रेलवे लाइन बिछाने और ट्रेन चलाने के लिए प्रयास किया था। जिसके तहत आजमगढ़ से होते हुए वाराणसी तक का सर्वे हो चुका है। झंडी भी लगाई जा रही है। लगभग 4200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह रेलवे लाइन जल्द ही तैयार होने की संभावना है और जल्द ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा। यह रेलवे लाइन कस्बा लालगंज के पश्चिम से होकर जा रही है। इस अवसर पर प्रेमनाथ सिंह, रामनयन सिंह, इंद्राज चौहान, जेपी सिंह, त्रिभुवन सोनकर, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।