फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तिरंगे का अपमान, कहीं फहरा उल्टा तो लटके रहे ताले

तिरंगे का अपमान, कहीं फहरा उल्टा तो लटके रहे ताले

Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
तिरंगे का अपमान, कहीं फहरा उल्टा तो लटके रहे ताले
बिंद्राबाजार/अंबारी/मेंहनगर। सरकार की तरफ से जहां सभी सरकारी भवनों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने का निर्देश दिया गया था। वहीं मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के एक विद्यालय में तिरंगे को उल्टा फहराया गया। तो जनपद के अग्रणी बैंक की दो शाखाओं में तिरंगा फहराया नहीं गया। पूरे दिन बैंक पर ताला लटका रहा।
विज्ञापन

बच्चों को सही गलत का ज्ञान देने वाले शिक्षा विभाग के जिम्मेदार ही जब गलती करने लगे तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा। मंगलवार को मुहम्मदपुर विकास खंड के कोइलारी बुजुर्ग गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शेर बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा ही फहरा दिया। देर शाम तक उल्टा ध्वज फहराता रहा। इस संबंध में प्रधानाध्यापक शेर बहादुर सिंह ने कहा कि हमने तो झंडे को सीधा फहराया था किसी ने बाद में उसे उल्टा कर दिया होगा। ग्राम प्रधान गयासुद्दीन ने बताया कि झंडे को उल्टा फहराया गया था और देर शाम तक ऐसे ही पड़ा रहा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ ने बताया कि मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक आफी इंडिया की शाखा पर ध्वजारोहण हुआ ही नहीं। बैंक कर्मी घरों में आराम फरमाते रहे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि ऐसा कोई सिस्टम नही है कि तिरंगा झंडा फहराया ही जाए। वहीं उप जिलाधिकारी फूलपुर डीके गुप्ता का कहना है कि संविधान के मुताबिक हर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण जरूरी है। ऐसी कोई बात नहीं है बैंक में झंडा न फहराया जाए। तिरंगा झंडा फहराना जरूरी है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मेंहनगर स्थित यूनियन बैंक शाखा पर भी ध्वजारोहण नहीं किया गया। इस बात की जानकारी होने पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने यूनियन बैंक शाखा पर पहुंच कर भारत माता का जयकारा लगाते हुए बैंक प्रबंधक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। एसडीएम मेंहनगर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह राष्ट्र का अपमान है इसके विरूद्ध संबंधित विभाग का पत्र भेज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं यूनियन बैंक आफ इंडिया के डीजीएम एलए खान ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के लिए सभी बैंकों को निर्देश जारी किए गए थे। अगर ऐसा है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed