फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम के चलते साबरमती का रूट बदला

दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम के चलते साबरमती का रूट बदला

Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम के चलते साबरमती का रूट बदला
मेजवां । फूलपुर के पास दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लाकिंग इंजीनियरिंग वर्क चलने के कारण सोमवार को 9166 साबरमती का रूट बदल दिया गया। जबकि 55140 शाहगंज-बलिया, 55137 बलिया-शाहगंज पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया। वहीं आजमगढ़ से दिल्ली तक चलने वाली 12225 कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ से ढाई घंटा देर से रवाना हुई।
विज्ञापन

बता दें कि रेल विभाग द्वारा दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर एनआई का कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते आजमगढ़ के रास्ते चलने वाली साबरमती को मऊ, औड़िहार, जौनपुर, लखनऊ के रास्ते गुजारा गया। दीदारगंज मेन ट्रैक पर चल रहे कार्य के कारण 12225 कैफियात को आजमगढ़ में ढाई घंटे तक रोके रखा गया। जिसके चलते कैफियात सोमवार की शाम 06:35 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कैफियात के देर से चलने से आजमगढ़, खुरासन रोड सहित समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उधर दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग इंजीनियरिंग का काम चलने के कारण 9166 साबरमती का रूट बदला दिया गया। वहीं 55140 शाहगंज-बलिया और 55137 बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दिया गया। उक्त ट्रेन के निरस्त कर दिए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं टिकट वापस करने के लिए टिकट खिड़की पर यात्रियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed