{"_id":"6abc095ee8e77a4fdf0ab644","slug":"8483-teacher-voters-will-cast-their-votes-at-23-polling-stations-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158035-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 23 मतदान केंद्रों पर 8,483 शिक्षक मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 23 मतदान केंद्रों पर 8,483 शिक्षक मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर और नाम वापसी नौ अक्तूबर तक होगी।
मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक और मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। बताया कि जिले में 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए आरक्षित सहित 26 मतदान टोलियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम निर्वाचक नामावली में 8,483 शिक्षक मतदाता हैं। इनमें 5,952 पुरुष और 2,531 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र को एक सेक्टर के रूप में चिह्नित किया गया है। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हरिऔध कला केंद्र में कराया जाएगा।
मतदान के बाद मतपेटियां पहले जिला निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम में पहुंचाई जाएंगी, जहां से कड़ी सुरक्षा में गोरखपुर भेजी जाएंगी। डीएम ने आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन, सीसीटीवी, वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी, डाक मतपत्र और वाहनों समेत अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने को भी कहा।