फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिले शिकवे भूलकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में खेलें होली

गिले शिकवे भूलकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में खेलें होली

Wed, 20 Mar 2019 08:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
गिले शिकवे भूलकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में खेलें होली
आजमगढ़। सौहार्द के पर्व होली में भद्दगी न हो बल्कि ऐसी होली खेलें कि सामने वाले का मन भी लाल हो जाए। साथ ही उसे कोई मलाल न हो। गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाएं। होली प्रेम का त्योहार है इसमें किसी प्रकार की कलुषता न पैदा होने दें। नगर के चिकित्सकों, व्यापारियों और समाजसेवियों से यह अपील की है। सामाजिक कार्यकर्ता एसके सत्येन का कहना है कि होली पर्व मलाल और गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले लगाने का है। ऐसे में इसको इसी रूप में ही मनाया जाए। ताकि किसी के अंदर कोई मलाल न रहे। न्यूरो सर्जन डा. अनूप सिंह यादव का कहना है कि होली में रंग से ही लोगों को लाल करें। ऐसी कोई होली नहीं होनी चाहिए जिससे किसी के शरीर को नुकसान पहुंचे, साथ ही वह अस्पताल पहुंचे। समझदारी और सर्तकता से होली का पर्व मनाने की जरूरत है। व्यापारी ओम अग्रवाल का कहना है कि होली भले ही हुड़दंग का त्योहार है, लेकिन यह हुड़दंग उल्लास का होना चाहिए न कि समाज के विखंडन का। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे किसी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचे। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डा. राजनाथ का कहना है कि इस होली पर ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो किसी को नुकसान न पहुंचाएं। जहां तक हो सके प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और सिंथेटिक रंगों से बचें। किसी की आंख में रंग न जाए इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed