फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   होली की पूर्व संध्या पर ही शुरू हुआ होली का हुड़दंग

होली की पूर्व संध्या पर ही शुरू हुआ होली का हुड़दंग

Wed, 20 Mar 2019 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर ही शुरू हुआ होली का हुड़दंग
आजमगढ़। होली की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली की हुड़दंग मची रही। रंगों में सराबोर होली की उमंग और मस्ती में चूर युवा गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए। शाम होने पर नगर के पुरानी कोतवाली से दूल्हे राजा की बरात भी निकाली गई। बारात में शामिल लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। होली की पूर्व संध्या पर बुधवार की सुबह से ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में होली की मस्ती दिखी। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर घर को विदा हो रहे कर्मचारी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते गले मिल बधाई दे रहे थे। इस दौरान यात्रियों पर भी रंगों की बौछार की जा रही थीं। इधर सिविल लाइंस, शहर के मुख्य चौक से लेकर हर मोहल्ले में बच्चों की टोली रंग भरी पिचकारी से आने-जाने वालों को रंगों से सराबोर कर रही थीे। मुख्य चौक पर सजी रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। होली की सभी ने जमकर खरीदारी की। किसी ने मुखौटा खरीदा तो किसी ने विभिन्न रंगों से कलर किए गए बाल। सबने अपनी-अपनी पसंद के सामान खरीदे। बच्चों ने पिचकारी खरीदी उनकी जिद के आगे बड़ों को भी झुकना पड़ा। शाम होते ही होलिका दहन का चंदा मांगने वाले जोगीरा की टोली ढोल-ताशे के साथ दरवाजे-दरवाजे पहुंची। इस दौरान महिलाएं भी उनके ऊपर रंग फेंकती रहीं। जोगीरा टोली में शामिल युवा होली गीतों पर भांग और शराब की मस्ती में थिरक रहे थे। शाम से होलिका दहन की तैयारी में जुटे युवाओं ने नगर के पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी कोतवाली, एलवल, रैदोपुर, सिविल लाइंस, कटरा, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, बलरामपुर, गुलामी का पूरा, बिलरिया की चुंगी, सिधारी,बेलइसा, हरवंशपुर आदि मोहल्ले में होलिका जलाई। इस दौरान पुरानी कोतवाली से दूल्हे राजा की बरात निकाली गई। ग्रामीण इलाकों में भी होली खेलत रघुवीरा अवध में होली खेलत रघुवीरा गीत से वातावरण होली के रंग में सराबोर हो उठा है। होलिका दहन के दौरान लोगों ने पटाखे भी फोड़े और जमकर डीजे की धुन पर डांस किया। इसके बाद सुबह मिलने के वादे के साथ घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed