{"_id":"5c7c1a28bdec223c46439c46","slug":"81551637032-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित, प्रभावित हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित, प्रभावित हो रहा कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट/पवई। इन दिनों बीएसएनएल का नेटवर्क कई क्षेत्रों में खराब चल रहा है जिसके कारण इन क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि नेटवर्क खराब होने से पोस्ट आफिस के कार्य भी बाधित हैं। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ता है।
उप डाकघर लाटघाट में एक दिन में 10 लाख रुपये का टर्नओवर होता है। विगत पांच दिन से नेटवर्क खराब होने के कारण सारे कार्य बाधित हैं। पोस्ट ऑफिस से रजिस्ट्री, एसबी, आरडी, टीडी, सुकन्या योजना, एनएससी आदि कारोबार बंद हो गया है। पोस्ट मास्टर कुंज बिहारी लाल ने बताया कि विगत पांच दिनों से पोस्ट ऑफिस का सभी कार्य बाधित है। एक दिन में 10लाख रुपये का टर्नओवर होता है। बीएसएनएल का नेटवर्क के खराब होने से सभी कार्य प्रभावित हैं। जिससे सरकारी कोष का नुकसान हो रहा है। लगभग 50लाख रुपए का अब तक सरकारी लेन.देन हो गया होता। उप डाकघर लाटघाट में 5000 खाताधारक हैं जो परेशान हैं। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी देवेंद्र नाथ सिंह, दिनेश, राजू, राम नयन यादव आदि लोगों का कहना है कि जनता परेशान कर रही हैं लेकिन नेटवर्क खराब होने से हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। पवई प्रतिनिधि के अनुसार पवई क्षेत्र में आज लगभग एक महीने से दूरसंचार केंद्र बंद रहने के कारण मोबाइल का नेटवर्क गायब रहता है। मोबाइल में नेटवर्क न रहने से बात नहीं हो पाती है। लोगों का कहना है कि अगर नेटवर्क है भी तो बीएसएनएल के मोबाइल पर फोन नहीं लगता है। अधिकतर सरकारी मोबाइल नंबर इसी नेटवर्क के हैं। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। शिव चंद, रामप्रसाद, राधेश्याम सिंह आदि लोगों का कहना है कि अधिकारी फोन ही नहीं उठाता है और दूरसंचार केंद्र पर कोई रहता ही नहीं। शिकायत करें भी तो किससे।