फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस एलर्ट, पल-पल पर रखी जा रही नजर

पुलिस एलर्ट, पल-पल पर रखी जा रही नजर

Wed, 27 Feb 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस एलर्ट, पल-पल पर रखी जा रही नजर
आजमगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए हालात को देखते हुए आजमगढ़ जिले में भी अलर्ट घोषित किया गया है। इसको देखते हुए पुलिस जिले के सभी संदिग्ध स्थलों, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि पर बुधवार को जहां सघन तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं होटल आदि के मालिकों को चेतावनी दी गई कि यदि आपके यहां कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आकर ठहरे तो बगैर पहचान के उसे ठहराए नहीं। साथ ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आजमगढ़ जिले की गतिविधियों से हर कोई परिचिति है। ऐसे में हमारे जिले की पुलिस को हमेशा एलर्ट रहती है। वर्तमान समय में भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को देखते हुए सक्रियता और बढ़ा दी गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस के अलावा खुफिया विभाग, एलआईयू को चौकन्ना रहने को कहा गया है। इसके अलावा तैयार हुए एस-10, डिजिटल वालेंटियर, चौकीदार और मुखबिरों को भी चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी ग्रमीण ने बताया कि पुलिस सक्रिय रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। उधर तनाव को देखते हुए रेलवे पुलिस की तरफ से ट्रेन से आने और जाने वाले प्रत्येक लोगों के गतिविधियों पर नजर रख रही। साथ ही संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed