फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बूथ पर जीत दिलाने वाले बूथ प्रमुख होंगे सम्मानित- बलराम

बूथ पर जीत दिलाने वाले बूथ प्रमुख होंगे सम्मानित- बलराम

Wed, 27 Feb 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बूथ पर जीत दिलाने वाले बूथ प्रमुख होंगे सम्मानित- बलराम
अतरौलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया में बुधवार को सपा और बसपा के बूथ प्रमुखों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन भारत का सबसे बड़ा गठबंधन है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसके लिए सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को जिताना होगा। जो बूथ प्रमुख अपने बूथ को जिताएगा उसको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था आज उस संविधान और नागरिकों को भाजपा से खतरा है। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण दुनिया मान रही है कि हमारा देश सही दिशा में नहीं जा रहा। देश की आजादी में भाजपा का कोई योगदान नहीं रहा है। जिन लोगों ने देश के आजादी की लड़ाई में यातनाएं सही उनके सपनों को ये चकनाचूर कर रहे हैं। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से भाजपा रात दिन बुरा सपना देख रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील की। इस मौके पर हरिप्रसाद दुबे, डा. नरेंद्रनाथ यादव, सुभाष राम, कमलेश राजभर, वीरेंद्र पांडेय, देव नारायण मिश्रा, राजमणि गौतम, शीतला निषाद, चंद्रजीत यादव, राधेश्याम लीडर, संजय मिश्रा, देवलता भारती, अनवर हाशमी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष दामोदर प्रजापति ने की। संचालन सपा विधानसभा महासचिव प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed