फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दलालों के चलते रेलवे टिकट लेना टेढ़ी खीर

दलालों के चलते रेलवे टिकट लेना टेढ़ी खीर

Tue, 05 Feb 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
दलालों के चलते रेलवे टिकट लेना टेढ़ी खीर
सरायमीर। रेलवे प्रशासन की मिलीभगत से टिकट दलालों की स्टेशन पर चांदी कट रही है। इनके कारण आम आदमी को तत्काल टिकट मिलना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हर स्टेशन पर इन्हीं दलालों का पहला और दूसरा नंबर लगता है। इनका टिकट कटते ही दूसरों का टिकट वेटिंग हो जाता है। इससे आम आदमी को मायूसी हाथ लग रही है। रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के पास दलालों पर रोक लगाने के लिए शासन स्तर से सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया था लेकिन जिले में शायद ही कोई स्टेशन होगा जहां कैमरा लगा हो। जहां लगा भी है वो चलता नहीं। इस हालत से सरायमीर स्टेशन भी अछूता नहीं है। रेलवे आरक्षण खिड़की पर रात से ही यात्री लाइन लगाकर पड़े रहते हैं। टिकट बाबू आरक्षण फार्म जमा कर लेता है। जब टिकट मिलने की बात आती है तो कहा जाता है कि जगह नहीं है वेटिंग लग गई है। जबकि दलालों का टिकट पहले नंबर पर ही बना दिया जाता है। जब कोई यात्री इसका विरोध करता है तो रेलवे कर्मचारियों से पहले दलाल ही उनसे मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। उनकी शिकायत भी नजरअंदाज कर दी जाती है। लगभग तीन माह पहले सरायमीर थाना क्षेत्र के गाहूखोर निवासी अभिनव उर्फ लकी के साथ भी यही हुआ। तीन दिन तक लाइन लगाकर पहला नंबर होने के बावजूद टिकट नहीं मिला और दलालों का टिकट बन गया। उन्होंने इसकी शिकायत रेलमंत्री सहित रेलवे विभाग के आनलाइन पोर्टल पर भी की लेकिन हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed