फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समस्या का कराएगी निवारण

आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समस्या का कराएगी निवारण

Sun, 03 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समस्या का कराएगी निवारण
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय गोंड और प्रादेशिक खरवार महासभा की संयुक्त बैठक रविवार को मुहल्ला एलवल में दीपू खरवार के आवास पर जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने बताया कि अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूइया उइके का आगमन10 फरवरी को नेहरुहाल में 11 बजे होगा। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ बैठक कर गोंड, खरवार जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर विस्तार से चर्चा करेंगी और उसका निवारण कराएगी। उन्होंने अपने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में नेहरु हाल पहुंचकर आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराने को कहा है। बैठक में फिरतू गोंड, अमरदीप खरवार, विनय खरवार, अनिकेत गोंड, प्रकाश गोंड, विजय गोंड, सुरेंद्र गोंड, मनोज खरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed