फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खिचड़ी सहभोज से पैदा होता है सामाजिक समरसता का भाव

खिचड़ी सहभोज से पैदा होता है सामाजिक समरसता का भाव

Fri, 18 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खिचड़ी सहभोज से पैदा होता है सामाजिक समरसता का भाव
लालगंज। मकर संक्रांति के पर्व पर हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता खिचड़ी सह भोज का आयोजन कर समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा करने का काम करते हैं। हम चाहते हैं कि देश में स्वच्छ एवं समर्थ सरकार बने। जो भी दल देश हित में कार्य करता है हम उसका समर्थन करते हैं। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने बुधवार को लालगंज स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी स्वयंसेवक सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। पं. दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे। मोदी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का सराहनीय कार्य किया है। प्रयाग में लगे कुंभ की व्यवस्था योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार ने बहुत ही सुंदर की है। कुंभ क्षेत्र में भारतीय संस्कृत और परंपराओं को अक्षुण्य रखने का प्रयास किया गया है। राम मंदिर के प्रश्न पर कहा कि जो भी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं उस आधार पर हम कह सकते हैं कि न्यायालय का निर्णय राम मंदिर के पक्ष में ही आएगा। किसी भी व्यक्ति के जन्म स्थान को बदला नहीं जा सकता। हम चाहते हैं राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने। एक तरफ सत्य के पक्ष में खड़ी भाजपा है तो दूसरी तरफ असत्य का समर्थन करने वाले स्वार्थवादी दल हैं। भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस पार्टी और डरवश गठबंधन करने वाले क्षेत्रीय दल देश को मजबूत और समर्थ सरकार नहीं दे सकते। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, शिव शंकर मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed