फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नर्सिंग कालेज में धूमधाम से मनाई गई कैपिंग सेरेमनी

नर्सिंग कालेज में धूमधाम से मनाई गई कैपिंग सेरेमनी

Thu, 17 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग कालेज में धूमधाम से मनाई गई कैपिंग सेरेमनी
आजमगढ़। ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजूकेशनल डेवेलपमंट सोसाइटी द्वारा संचालित नर्सिंग कालेज इटौरा चंडेश्वर में गुरुवार को कैपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग की छात्राओं को अनवरत व नि:स्वार्थ सेवा की शपथ भी दिलायी गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात प्राचार्या डॉ. राजमति यादव ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और समाज में मानव सेवा के महत्व व उनके प्रति उत्तरदायित्वों को विस्तार पूर्वक समझाया। इसके बाद नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं को कैंप पहनाया गया और उन्हें समाज में अनवरत व नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलायी गई। सीएमओ ने ज्योति यादव व प्रियंका राजभर को प्रथम वर्ष की परीक्षा में क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाने पर चार-चार हजार रुपये के छात्रवृति का चेक व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने कहा कि नर्सिंग चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसे ज्यादा व्यवसायिक नहीं बनाना चाहिए। यहां के छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपने घर, विद्यालय व जिले का नाम रोशन करें यही सभी को शुभकामनाएं है। कैपिंग समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डेंटल कालेज के प्राचार्य डॉ. एजाज अहमद, डॉ. अरूना दास, नियती त्रिपाठी, उप प्रबंधक डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, संजय कुमार सिन्हा, श्याम सेम दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed