फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन राज्यों में फतह पर कांग्रेसियों में जश्र का माहौल

तीन राज्यों में फतह पर कांग्रेसियों में जश्र का माहौल

Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
तीन राज्यों में फतह पर कांग्रेसियों में जश्र का माहौल
आजमगढ़। पांच राज्यों के विस चुनाव का परिणाम आने के बाद तीन राज्यों में मिली फतह पर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। बुधवार को कांग्रेसियों ने जगह-जगह मिठाईयां बांटी तो वहीं कई जगहों पर ढोल-तासे पर जमकर थिरके। जिला महामंत्री आशुतोष द्विवेदी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी को कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सांप्रदायिकता के खिलाफ मिली जीत है। अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस पार्टी का साथ देगी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार निजामाबाद क्षेत्र में कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और विजय जुलूस निकाला। पुरानी तहसील से शुरू हुआ जुलूस थाना मोड़ पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान जम कर नारेबाजी के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। अहरौला में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पल्थी, हुब्बीगंज, डीहपुर, दीदारगंज बाजारों में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। ब्लाक अध्यक्ष अनिल नरायण सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकला और पटाखे छोड़े गए।लाटघाट संवाददाता के अनुसार जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जीत का जश्र मनाया। सगड़ी विस के शहीद चौराहे पर मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed