फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Tue, 11 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
पल्हना। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा के दौरान मंगलवार को मां पाल्हमेश्वरी धाम में चौपाल लगाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और अधिकारियों को फोन कर उनके निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं को अपने-अपने विभाग के अनुसार जनता को बताया। ललता, राम प्रसाद, माता राम, आशा, माल्या आदि ने आवास न रहने की गुहार लगाई। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्मार्ट कार्ड, शौचालय आदि का मामला सामने आया। इस पर संतोष सिंह उर्फ टीटू ने जनता की गुहार बीडीओ पल्हना से रखी। उन्होने वुधवार को मिलकर समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। पद्युम्न पाठक ने एडीओ पल्हना पर कुटुंब रजिस्टर की नकल बनाने के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया। अध्यक्षता रामा साव और संचालन अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, ध्रुव सिंह, बलराज सिंह, ज्ञान सिंह, गोरख मिश्र, धनंजय सिंह, योगेश सिंह प्रधान, छेदी यादव प्रधान, विकास सरोज, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed